शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। सेंसेक्स 126 अंक गिरकर 73,124 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88 अंक की गिरावट के साथ 22,600 पर ठहरा। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 73,766 के उच्च स्तर से लुढ़ककर 72,487 के निचले स्तर तक गया।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कच्चा तेल करीब 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 3,458.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थानों ने 2,891.32 करोड़ के शेयर खरीदे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
Indian stock markets faced selling pressure on Friday. The Sensex fell 126 points to close at 73,124, while the Nifty slipped 88 points to settle at 22,600. During the day, the Sensex slid from an intraday high of 73,766 to a low of 72,487.
Rising tensions in West Asia pushed crude oil to nearly USD 114 per barrel. Foreign institutional investors sold equities worth Rs 3,458.70 crore on Thursday, while domestic institutions bought shares worth Rs 2,891.32 crore. Midcap and smallcap stocks fell around 3 per cent.
Source: ETV Bharat — मूल खबर पढ़ें (Read original)